रामनगर औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 और फेज-2 में लगभग 400 छोटी-बड़ी कंपनियों की सुरक्षा के लिए प्रस्तावित अग्निशमन केंद्र तीन साल बाद भी पूरा नहीं हो सका है। करीब साढ़े चार करोड़ रुपये की लागत से वर्ष 2022 में स्वीकृत इस परियोजना का निर्माण कार्य जून 2025 तक पूरा होना था, लेकिन वर्तमान में यह लगभग 80 प्रतिशत ही पूरा हो पाया है। जिसकी वजह से आग लगने पर पीडीडीयू नगर अग्निशमन केंद्र से फायर बिग्रेड के पहुंचने में 40 मिनट से लेकर एक घंटे से ज्यादा का समय लग जाता है।