शिकारगंज क्षेत्र के पुरानाडीह ग्राम पंचायत में सस्ते गल्ले की दुकान के चयन के दौरान शुक्रवार को बवाल मच गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने सेक्टर प्रभारी आगाज खांन के वाहन पर पथराव कर दिया।जिससे वाहन का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। जहां तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। पुलिस सहित पीएससी के जवान मौके पर पहुंच गए और स्थिति को काबू में कर लिया। सरकारी गल्ले की दुकान के चयन प्रक्रिया को लेकर ग्राम पंचायत के राजस्व गांव कुंडा हेमैया स्थित सामुदायिक भवन में खुली बैठक थी। जिसमें सेक्टर प्रभारी के रूप में ब्लॉक के एमआई आगाज खांन, ग्राम पंचायत अधिकारी देवेंद्र भारती, ग्राम प्रधान ओमप्रकाश, रामपुर चौकी प्रभारी अभिनव कुमार गुप्ता व पुलिस कर्मी के साथ मौजूद थे।