फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो करोड़ 74 हजार से बनेगीं पड़ाव क्षेत्र की सड़कें, VIDEO

मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पड़ाव सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने लोक निर्माण विभाग व विधायक विकास निधि से बन रही दो करोड़ 74 हजार की लागत से चार सड़कों का शिलान्यास व चार सड़क का लोकार्पण किया। ग्राम सभा दुदे में विधायक विकास निधि से सड़क इंटरलॉकिंग का कार्य लागत 9 लाख 98 हजार , चंदौली बबुरी से चनहटा तक विशेष मरम्मत कार्य लागत 15 लाख 30 हजार, सिकंदरपुर वाया पैतूआ मार्ग मरम्मत कार्य लागत 29 लाख 42 हजार,जीटी रोड से सिरसी हिनौती संपर्क मार्ग लागत 19लाख 24 हज़ार, चंदौली से सेवई पट्टी से बिसौरी हरिजन बस्ती संपर्क मार्ग लागत 33 लाख 40 हजार 6- जीटी रोड से जसुरी संपर्क मार्ग लागत 7 लाख 30 हजार,जीटी रोड से धुरिकोट संपर्क मार्ग लागत 7 लाख 26 हजार, भिखारीपुर से शिवपुर होते हुए अकोढा कला संपर्क मार्ग संपर्क मार्ग लागत 78 लाख 84 हजार की लागत से सड़क का निर्माण कार्य कराया जाना है। इस अवसर पर विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि इन सभी सड़कों के बनने से क्षेत्र की जनता को सहूलियत मिलेगी जनता के मूलभूत समस्याओं का निदान करना ही मेरा लक्ष्य है। लोकार्पण, शिलान्यास के अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष विवेक सिंह धीरज जिला पंचायत सदस्य दिलीप सोनकर प्रमोद सिंह अजय तिवारी दिनेश गुप्ता बबलू सिंह अखिलेश तिवारी उपेंद्र सिंह ओम प्रकाश मौर्य के साथ-साथ गांव की जनता गांव की जनता उपस्थिति रही।।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें