फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चहनिया में सड़क निर्माण अधूरा, दो माह से लटकी फाइल; VIDEO

बाबा कीनाराम मार्ग का निर्माण अधूरा छोड़े जाने से सड़क पर बिछाई गई गिट्टियां अब उखड़ने लगी हैं, जिससे राहगीरों के सामने दुर्घटना का खतरा किसी भी समय मंडरा सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण का कार्य करीब दो महीने पहले शुरू तो हुआ, लेकिन आधा-अधूरा छोड़कर काम रोक दिया गया। कुछ स्थानों पर लेपन का कार्य किया गया, लेकिन अधिकांश जगहों पर सड़क की स्थिति जस की तस बनी हुई है। लोगों के अनुसार लक्ष्मणगंज–चहनिया–बैराठ मार्ग पर भी निर्माण कार्य आधा छोड़ दिया गया है। इसके कारण सड़क पर जगह-जगह गिट्टियां उखड़कर फैल रही हैं, जिससे दोपहिया वाहन चालकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। कई बार राहगीर फिसलकर गिर भी चुके हैं। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि मामला विभाग के संज्ञान में है और जल्द ही मार्ग का निर्माण कार्य पूरा कराया जाएगा। फिलहाल सड़क की इस स्थिति को लेकर लोगों में नाराज़गी बढ़ती जा रही है और स्थानीय निवासी कार्य जल्द पूरा कराने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें