फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.46 करोड़ रुपये से होगा राम-जानकी मंदिर का सुंदरीकरण, VIDEO

नगर क्षेत्र के बिछड़ी गांव स्थित राम-जानकी मंदिर के सुंदरीकरण एवं विकास कार्यों के लिए वंदन योजना के तहत 1 करोड़ 46 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। इस महत्वपूर्ण परियोजना का शिलान्यास शनिवार को भाजपा विधायक रमेश जायसवाल ने स्थानीय जनता एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में किया। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों में इस योजना को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर दीनदयाल नगर मंडल अध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह, विभूति जायसवाल, बुल्लू यादव, प्रभुनाथ यादव, राजीव गुप्ता, सपना अग्रहरि, जिला पंचायत सदस्य दिलीप सोनकर, राजेश यादव, योगी, राजकुमार जायसवाल सहित विधायक प्रतिनिधि संजय कन्नौजिया मौजूद रहे। विधायक रमेश जायसवाल का आभार जताया और कहा कि यह योजना आस्था के इस प्रमुख केंद्र को और अधिक भव्य स्वरूप प्रदान करेगी, साथ ही क्षेत्रीय विकास में मील का पत्थर साबित होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें