फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली में 86.63 लाख से संवरेगा राम-जानकी शिव मंदिर परिसर, विधायक ने किया भूमि पूजन ; VIDEO

चंदौली जिले के मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड नियामताबाद अंतर्गत ग्राम सभा गौरी बिलारीडीह स्थित राम-जानकी शिव मंदिर परिसर के सुंदरीकरण कार्य का मंगलवार को भूमि पूजन किया गया। मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में करीब 86.63 लाख रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार धार्मिक स्थलों के विकास और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है। इसी क्रम में राम-जानकी शिव मंदिर परिसर का समग्र विकास कराया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और मंदिर परिसर का स्वरूप भी आकर्षक बनेगा। उन्होंने बताया कि परियोजना के तहत मंदिर की सुरक्षा के लिए बाउंड्रीवाल का निर्माण, परिसर में इंटरलॉकिंग, पेयजल के लिए बोरिंग, श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था, शौचालय निर्माण तथा पूरे परिसर में बेहतर प्रकाश व्यवस्था कराई जाएगी। सुंदरीकरण कार्य पूर्ण होने के बाद मंदिर परिसर अधिक सुरक्षित, स्वच्छ और सुविधायुक्त हो जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें