फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: रेलवे अंतर मंडलीय क्रिकेट, सोनपुर ने समस्तीपुर को 47 रन से हराया

प्रगति चंद Updated Tue, 17 Feb 2026 03:04 PM IST

पं. दीन दयाल उपाध्याय रेल मंडल की ओर से पूर्व मध्य रेल अंतर मंडलीय क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरूआत सेामवार को यूरोपियन कॉलोनी स्थित बाकले खेल मैदान पर हुई। प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में सोनपुर मंडल ने समस्तीपुर को 47 रनों से पराजित कर दिया। उद्घाटन मैच में टॉस जीतकर सोनपुर मंडल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 06 विकेट खोकर 175 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने समस्तीपुर मंडल की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 128 रन ही बना सकी। इस प्रकार उद्घाटन मैच में सोनपुर मंडल की टीम 47 रन से विजयी रही। सोनपुर मंडल की ओर से विकास रंजन ने 83 रन बनाए और मैन ऑफ द मैच रहे। इसके पूर्व मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना और मंडल क्रीड़ा अधिकारी सह वरीय मंडल विद्युत इंजीनियर सुनील सिंह यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें