फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चंदौली में पानी की अव्यवस्था पर प्रदर्शन, 18 दिनों से पानी को तरस रही 18 हजार की आबादी, किया प्रदर्शन

विकासखंड नियामताबाद के ग्राम सभा कटेसर की 18 हजार की आबादी पिछले 18 दिनों से पानी के लिए तरस रही है। कई बार शिकायत के बाद भी मोटर की ठीक से मरम्मत नहीं किये जाने से नाराज ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अधिकारियों की अनदेखी के चलते ग्रामीण दूषित पानी पीने को विवश है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि 28 अक्टूबर को मोटर खराब हो गई थी। कई बार शिकायत के बाद अधिकारियों ने इस बनवाया लेकिन पुन: खराब हो गई। मोटर नहीं चलने के कारण ग्रामीण हैंडपंप का दूषित पानी पीने को विवश है। नाराज ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार की दोपहर 12 बजे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विजय यादव के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जल निगम विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। चेताया कि जल्द ही जलापूर्ति बहाल नहीं की गई तो ग्रामीण आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस संबंध में जल निगम विभाग के जय उदय गुप्ता का कहना है कि मोटर में खराबी होने के कारण एक बार उसे बनाया गया था, इसमें टेक्निकल फाल्ट होने के कारण दोबारा उसे मरम्मत के लिए भेजा गया है और जल्द ही मोटर मरम्मत करा कर उसे लगवा कर जलापूर्ति बहाल कर दी जााएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें