फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बैशाखी के पूर्व निकाली शोभायात्रा, हैरतअंगेज करतब देख दंग हुए नगरवासी

चंदौली में बैसाखी पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत रविवार को हुई। पहले दिन रविवार को सिख समाज की ओर से शोभा यात्रा निकाली गई। पंच प्यारे नगर कीर्तन की शोभा बढ़ाते नजर आये। वहीं, पंजाब के तरनतारन से आये राज-ए-खालसा गतका ग्रुप ने हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन किया। इसे देखकर नगर वासी हैरत में रहे। सिख समाज की ओर से निकाली जाने वाली शोभा यात्रा की तैयारियां पिछले कई दिनों से चल रही थी। नगर में जगह जगह तोरण द्वार बनाए बनाए गए। शाम को लगभग छह बजे नगर स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट में सिख समाज की महिलाएं व पुरूष एकत्र होना शुरु हो गये। इसके बाद वहां से शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान सबसे आगे पांच घोड़ों पर पंच प्यारे शौर्य और वीरता का प्रतीक बन सवार रहे। उसके पीछे बाइक से चल रही युवाओं की टोली ''''जो बोले सो निहाल'''' का जयकारा लगाते रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें