फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पुलिस-आरपीएफ की संयुक्त टीम ने 54 हजार की शराब के साथ दो आरोपियों को दबोचा

चंदौली जिले में मुगलसराय कोतवाली पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने शनिवार की देर शाम तस्करी कर ले जा रहे 19.35 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की। इस दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार किया। बरामद शराब की कीमत 54 हजार रुपये है। मुगलसराय के प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप ने बताया कि शराब तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार की शाम मुगलसराय पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने रेलवे डाउन रिसीविंग यार्ड से जीटीआर पुल के समीप जांच के दौरान दो व्यक्तियों को पकड़कर उनके बैग की तलाशी ली। जांच में 19.35 लीटर शराब बरामद हुई। पकड़े गए दोनों आरोपियों ने अपना नाम बिहार के पटना जिले के छोटी खगौल निवासी रवि कुमार साव और कर्मपुरा निवासी पंकज कुमार मिश्रा बताया। दोनों का चालान कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें