सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर न्यू ग्लोबल रिसर्च फाउंडेशन की ओर से शनिवार की शाम नगर के एक होटल परिसर में अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का आयोजन किया गया। इसमें देश के विभिन्न शहरों के साथ नेपाल से आए कवियों और शायरों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से श्रोताओं को भाव-विभोर किया। हास्य, व्यंग्य, प्रेम, संवेदना और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी रचनाओं पर श्रोताओं ने जमकर तालियां बजाईं।