अपराध और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चंदौली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना बलुआ पुलिस टीम और एसओजी व सर्विलांस सेल की संयुक्त कार्रवाई में सोमवार को पांच विदेशी पिस्टल और पांच मैगजीन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। ये पिस्टल बिहार के मुंगेर में बनाए जाते थे और इस पर मेड इन यूएसए लिखकर भदोही में तस्करी की जाती थी।