फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पीडीडीयू नगर को मिलेगी नई तहसील, 12.5 करोड़ की परियोजना का निरीक्षण

चंदौली जिले के नियामताबाद क्षेत्र के ग्राम सभा महेवा में प्रस्तावित तहसील भवन निर्माण की दिशा में सोमवार को महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। प्रस्तावित तहसील भवन के लिए चिन्हित भूमि का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मुगलसराय के भाजपा विधायक रमेश जायसवाल ने एसडीएम राजीव मोहन सक्सेना, एडीएम तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर निर्माण स्थल का जायजा लिया और परियोजना की प्रगति को लेकर चर्चा की। प्रस्तावित तहसील भवन का निर्माण लगभग 12.5 करोड़ रुपये की लागत से कराया जाएगा। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने अधिग्रहित भूमि की स्थिति का आकलन करते हुए निर्माण से संबंधित विभिन्न तकनीकी और प्रशासनिक पहलुओं पर विचार-विमर्श किया। मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में अलग तहसील की मांग लंबे समय से की जा रही थी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में लोगों को राजस्व और प्रशासनिक कार्यों के लिए दूर-दराज क्षेत्रों में जाना पड़ता है, जिससे समय और संसाधनों की अतिरिक्त परेशानी होती है। नई तहसील के निर्माण से नागरिकों को स्थानीय स्तर पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें