चंदौली के चकिया थाना क्षेत्र अंतर्गत दिरेहुं गांव निवासी वृद्ध ने एसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। बताया कि रिश्तेदारों ने उसकी 20 साल की बेटी को बेच दिया है। एसपी आदित्य लांग्हे से बुधवार को मिलने पहुंचे दंपती के आरोप पर एसपी ने त्वरित कार्रवाई का आदेश चकिया थानाध्यक्ष को दिया।