चहनिया विकास खंड के सोनबरसा गांव में हुई खुली बैठक में वीडीओ मनोज कुमार और प्रशासन राधिका देवी की उपस्थिति में पीएम आवास के लाभार्थियों के नाम पढ़कर सुनाए गए। अपना नाम सुनकर ग्रामीण प्रसन्न हुए। आशा जगी कि अब उनके सि पर छत होगी। प्रधान प्रतिनिधि आनंद कुमार सोनकर ने सभी उपस्थित ग्रामीणों के सामने आवास के लिए चयनित पात्रों की सूची पढ़कर सुनाई। उन्होंने बताया कि जांच और सत्यापन के बाद कुल 77 ग्रामीणों को आवास पाने के योग्य (पात्र) पाया गया है। उन्हें आने वाले समय में योजना का सीधा लाभ मिलेगा। सूची में अपना नाम सुन गरीब और असहाय ग्रामीणों के चेहरे खुशी से खिल उठे।