फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर की समस्याओं संबंधित ज्ञापन ईओ को सौंपा, VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Sat, 20 Jun 2026 12:06 AM IST

पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर के विभिन्न इलाकों की समस्याओं के समाधान की मांग के समर्थन में नामित सदस्य राकेश कन्नौजिया के नेतृत्व में लोगों ने शुक्रवार को नगर पालिका कार्यालय पहुंच कर नौ सूत्री ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से नगर में साफ-सफाई ठीक कराने, बुनियादी सुविधाओं का विकास करने और पत्रकार भवन बनाने की मांग की। ज्ञपन के माध्यम से कहा कि नगर के लाल बहादुर शास्त्री कटरा की दुकानें जर्जर हो चुकी है। इसकी मरम्मत आवश्यक है। वहीं विभिन्न वार्डों में जल निकासी व्यवस्था नहीं है। बारिश के पहले इसकी व्यवस्था आवश्यक है। महमूदपुर में निर्मित ट्यूबवेल को पूरी तरह चालू कराने, पथरा तालाब स्थित धोबी घाट पर प्रथम तल निर्माण, विभिन्न वार्डों में आरसीसी सड़क एवं नाली निर्माण तथा जीटी रोड किनारे रिक्शा स्टैंड निर्माण की मांग की। नामित सभासद राकेश कन्नौजिया ने कहा कि वर्तमान में सफाई व्यवस्था काफी बदहाल हो चुकी है। बरसात का मौसम आने वाला है और यदि समय रहते सफाई एवं नालों की सफाई नहीं कराई गई तो नगरवासियों को जलभराव और अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। नामित सभासद गीता रानी गुप्ता ने भी नगर की सफाई व्यवस्था को सबसे बड़ी समस्या बताया। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी धर्मराज सिंह ने बताया कि मांग पत्र प्राप्त हो गया है। सभी बिंदुओं का परीक्षण कर प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें