फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पछुआ हवा का प्रकोप...कड़ाके की ठंड और गलन से जनजीवन बेहाल, VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 05 Jan 2026 09:36 PM IST

टांडा कला क्षेत्र में पिछले कई सप्ताह से पछुआ हवा ने अपना शिकंजा कस रखा है, जिसके चलते ठंड के साथ-साथ गलन भी लगातार बनी हुई है। कड़ाके की इस ठंड ने क्षेत्र के ग्रामीणों और किसानों की मुश्किलें काफी बढ़ा दी हैं। लगातार बादल छाए रहने के कारण सूर्यदेव के दर्शन भी मुश्किल से हो रहे हैं। दोपहर में एक-दो घंटे के लिए हल्की धूप जरूर निकलती है, लेकिन पछुआ हवा इतनी तेज है कि सूर्य की किरणें जल्द ही बेअसर हो जाती हैं। सुबह और शाम के समय गलन इतनी बढ़ जाती है कि आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। ठंड और गलन के कारण ग्रामीणों को अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई लोगों के हाथ-पैर ठिठुरने और नाक से पानी बहने जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं। मजबूरी में लोग अलाव का सहारा लेकर ठंड से बचाव करने को मजबूर हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें