संघ शताब्दी वर्ष पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर रक्तदान शिविर का आयोजन नगर के राजकीय महिला चिकित्सालय में किया गया। इसमें कुल 22 महादानियों ने रक्तदान किया। इस मौके पर मुख्यअतिथि शैलेंद्र सिंह ने रक्तदान को मानव सेवा का सर्वोत्तम माध्यम बताया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.एसके चतुर्वेदी ने कहा कि आज टेक्नोलॉजी के माध्यम से बहुत कुछ बनाया जा सकता है, लेकिन आज तक रक्त का निर्माण संभव नहीं हो सका है, इसलिए रक्तदान सबसे बड़ा दान है। कार्यक्रम का संचालन पार्थ ऐरी ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन नागा द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर गुरु नारायण, डॉ. अनिल यादव, आशुतोष राणा, अंकित विजय तिवारी आदि मौजूद रहे।