चंदौली नगर पालिका चेयरमैन सोनू किन्नर ने मंगलवार को जीवित्पुत्रिका व्रत के मद्देनजर 290 सफाईकर्मियों में साड़ी का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने महिला सफाईकर्मियों को पर्व की बधाई दी। नगर पालिका कार्यालय सभागार में जीवित्पुत्रिका व्रत पर्व के मद्देनजर मंगलवार को साड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सभागार में मौजूद महिला सफाईकर्मियों को साड़ी का वितरण किया गया। पुरुष सफाईकर्मियों को चेयरमैन ने उनकी पत्नियों के लिए साड़ी भेंट की । इस मौके पर चेयरमैन सोनू किन्नर ने कहा कि सफाई कर्मियों के बल पर ही शहर साफ सुथरा रहता है । कहा कि पर्व के मद्देनजर साड़ी भेंट करना के पीछे उनका सम्मान करने का उद्देश्य था । इस दौरान इन्होने सफाईकर्मियों से शहर को साफ सुथरा बनाए रखने की अपील की।