वाराणसी के मालवीय पुल पर मरम्मत का कार्य 26 दिसंबर को बंद कर दिया गया था और वाराणसी प्रशासन ने सूचित किया था कि 27 दिसंबर को पुल पर वाहनों का प्रतिबंध हट जाएगा। सूचना के बाद सुबह 6 बजे से ही पड़ाव और नमो घाट की तरफ वाहनों की कतार लगने लगी लेकिन बैरिकेडिंग नहीं हटाया गया था। लोगों ने करीब चार घंटे इंतजार किया। तब जाकर 10:30 बजे आवागमन शुरू किया गया।