मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने बुधवार को सिंधी ताली फेज-1 क्षेत्र में लगभग 6 करोड़ 21 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन 10 एमबीए क्षमता के विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ मौके का जायजा लिया और निर्माण कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए।