नशे के सामान की सूचना पर कंटेनर को रोकने की कोशिश कर रही सकलडीहा थानाध्यक्ष की सरकारी गाड़ी में चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पुलिस वाहन का पहिया और शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। पहिया गाड़ी से अलग हो गया। हादसे में थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार निषाद समेत पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। इसके बाद कंटेनर चालक ने पुलिस के बैरियर तोड़ते हुए भागने का प्रयास किया।