चंदौली जिले के कोतवाली क्षेत्र के नागनपुर गांव के समीप शनिवार को मिनी बैंक संचालक से हुई लूट की वारदात को लेकर बीसी संचालकों में नाराजगी है। रविवार को जिले के सभी बीसी संचालक कार्य ठप कर सकलडीहा कोतवाली पहुंचे और प्रदर्शन किया। मामले में शामिल आरोपियों को पकड़ने के साथ ही पैसा बरामद करने के साथ सुरक्षा की मांग की। चेताया कि 24 घंटे में मामले का खुलासा नही हुआ तो वे हाइवे जाम कर आंदोलन करने को बाध्य होंगे।