सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत बृहस्पतिवार को पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर नुक्कड़ नाटक ‘रहे सदा सतर्क’ का मंचन किया गया। पूर्व मध्य रेल मुख्यालय, हाजीपुर के सतर्कता विभाग की टीम ने नाटक के माध्यम से रेल यात्रियों और आमजन को भ्रष्टाचार के दुष्परिणामों से अवगत कराया। साथ ही ईमानदारी, सत्यनिष्ठा और पारदर्शिता अपनाने का संदेश दिया। पीडीडीयू जंक्शन पर शाम को कलाकारों ने नाटक के जरिए बताया कि भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका है।