फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या आरोप, VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 06 Jul 2025 04:34 PM IST

धानापुर थाना क्षेत्र के कस्बा में शनिवार की शाम एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जांच में जुट गई है। बताया जाता है कि कस्बा निवासी रिटायर्ड फौजी संतोष सिंह के पुत्र सुशांत सिंह उर्फ अमन की शादी इसी साल दो मार्च को बिहार के मोहनिया थाना क्षेत्र के कुर्रा, अकोढी निवासी कामेश्वर सिंह की पुत्र ज्योति सिंह (25) से हुई थी। बताया जाता है कि विवाहिता की सास पूजा करने के लिए मंदिर गई हुई थी ससुर बाहर वाले कमरे में थे और पति भी बाहर निकला हुआ था। विवाहिता के पिता ने बताया कि लगभग 4 बजे शाम को सूचना मिली कि ज्योति की मौत हो गई है। मौके पर पहुंचे पिता ने देखा कि उसका शव पड़ा हुआ है। घटना की जानकारी मायके वालों ने स्थानीय थाने में दी ।जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे मेंबकेजर जांच में जुट गई। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक शरद गुप्ता ने बताया कि विवाहिता की मौत फांसी लगाने से हुई है फोरेंसिक टीम बुलाई गई है जांच किया जा रहा है विवाहिता के पिता के तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही की जाएगी। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी सकलडीहा रघुराज भी मौके पर पहुंच गये हैं। पुलिस ने पति और ससुर को थाने ले गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें