फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टांडाकला में बिजली विभाग की लापरवाही से मंडरा रहा बड़ा हादसा, जिम्मेदार बेखबर; VIDEO

चंदौली के चहनिया विकासखंड के अंतर्गत ग्राम सभा टांडाकला में बिजली विभाग की घोर लापरवाही के चलते एक परिवार और उनके मवेशियों की जान हर पल खतरे में है। स्थानीय निवासी हलधर तिवारी के घर के पास से गुजर रही मुख्य बिजली सप्लाई लाइन की जर्जर स्थिति और टूटा हुआ पोल, किसी बड़े हादसे को न्योता दे रहा है, लेकिन शिकायतों के बावजूद संबंधित अधिकारी कुंभकर्णी नींद में सोए हुए हैं। जर्जर तार और पेड़ का खतरनाक मेल स्थानीय निवासी हलधर तिवारी ने बताया कि कुछ हफ्ते पूर्व उनके घर के पास बिजली का जर्जर केबल तार जल गया था। तार को दुरुस्त करने आए बिजली विभाग के लाइनमैन ने न केवल घोर लापरवाही बरती, बल्कि बीच में आ रहे एक जंगली पेड़ को हटाने की जहमत भी नहीं उठाई। तार को ऐसे ही जोड़ दिया गया, जिसकी खामियाजा अब पूरा परिवार भुगत रहा है। बीते दिनों हुई तेज आंधी के कारण वह जंगली पेड़ जड़ से उखड़कर गिर गया। गनीमत यह रही कि पेड़ सीधे जमीन पर गिरने के बजाय, सीधे उसी जर्जर बिजली के केबल तार पर अटक गया। भारी-भरकम पेड़ का पूरा वजन अब इस जर्जर तार पर है, जिससे यह कभी भी टूटकर नीचे गिर सकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें