चंदौली जिले के सबसे बड़े चौराहे पड़ाव को आकर्षक और सुंदर बनाने के लिए अष्टांगिक योग की सुंदर प्रतिमा लगाई गई थी और उसके दोनों तरफ 200 मीटर में गेंदा गुलाब बेला चमेली सहित कई सुगंधित फूलों और सो प्लांट भी लगाए गए थे। जिस चौराहे की सुंदरता में चार चांद लग रहे थे लेकिन लापरवाही की वजह से यह सुंदरता ज्यादा दिन तक नहीं रह पाई स्थिति यह है कि पानी के अभाव में यह बागवानी अब पूरी तरीके से सूख चुकी है। प्रतिमा के नीचे छोटे से पार्क नुमा जगह में लगाए गए सैकड़ो फूल और पौधे सूख चुके हैं। यह बगिया अब बदरंग हो गई है लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन राजेश कुमार ने बताया कि सिक्स लेन बनाने की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग की थी लेकिन प्रतिमा और उसके चारों तरफ और बागवानी में पौधे लगाने और उनके देखरेख की निगरानी पूरी तरीके से वाराणसी विकास प्राधिकरण के जिम्मे थी।