फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेषपुर भरदुवा में जमीन विवाद, ग्रामीणों ने लगाया पक्षपात का आरोप

चंदौली जिले में नौगढ़ विकासखंड क्षेत्र के ग्राम विशेषपुर भरदुवा में जमीन को लेकर तनाव का माहौल है। शुक्रवार को सोनभद्र सांसद छोटेलाल खरवार गांव में पहुंचे इस दौरान ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उनके परिवार पिछले लगभग 100 वर्षों से उस जमीन पर खेती कर रहे हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव के दलित, पिछड़े और आदिवासी परिवारों का कहना है कि नौगढ़ एसडीएम द्वारा उन्हें बताया गया कि यह जमीन अब दूसरे व्यक्ति के नाम दर्ज है। ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें उम्मीद थी कि वन अधिकार कानून के तहत उन्हें पट्टा मिलेगा, लेकिन इसके बजाय प्रशासन ने वन विभाग और पुलिस के साथ मिलकर जमीन को ट्रैक्टर से जुतवाना और बुलडोजर से घर तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी। विरोध करने पर पुलिस द्वारा बल प्रयोग किए जाने का भी ग्रामीणों ने आरोप लगाया। बताया कि नौगढ़ ब्लॉक क्षेत्र में वन विभाग की सैकड़ों एकड़ जमीन पर प्रभावशाली लोगों द्वारा पक्के मकान बनाकर खेती की जा रही है, लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। उनका आरोप है कि कार्रवाई सिर्फ गरीब, दलित और आदिवासी परिवारों पर ही हो रही है।पुराने घटनाक्रम का हवाला ग्रामीणों ने 2000 से 2004 के बीच हुई कार्रवाई का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय भी इसी तरह के दबाव के कारण कई परिवारों को गांव छोड़ना पड़ा था। साथ ही उन्होंने सोनभद्र के उम्भा कांड का भी उदाहरण दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें