विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को नगर में आदिवासीव मूलनिवासी समाज की ओर से जुलूस निकाला गया। सैकड़ों की संख्या में आदिवासी समाज के लोग पारंपरिक वेशभूषा में हाथों में तीर-धनुष और आदिवासी झंडे लेकर नगर भ्रमण पर निकले। जुलूस के दौरान जल-जंगल-जमीन, वनाधिकार और संवैधानिक अधिकारों को लेकर आवाज बुलंद की गई। नगर भ्रमण के बाद जुलूस सुभाष पार्क पहुंचा, जहां सभा का आयोजन किया गया।