फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनचौपाल में योजनाओं की दी जानकारी, सांसद साधना सिंह ने किया शुभारंभ; VIDEO

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को सतपोखरी पंचायत भवन पर जनचौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद साधना सिंह ने "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत पौधरोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जनचौपाल में समाज कल्याण, स्वास्थ्य, कृषि, ग्राम विकास, पंचायती राज, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने स्टॉलों के माध्यम से ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी। अधिकारियों ने पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक प्रक्रियाओं से भी अवगत कराया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी साद अहमद, एडीओ आरडी धर्मेंद्र कुमार सिंह, एडीओ पंचायत मनोज कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी राजीव कुमार, डिप्टी सीएमओ चंदौली, एडीएस मनोज कुमार, सचिव लाल अमरेंद्र सिंह, सीडीपीओ मधु सिंह, एडीओ एजी डॉ. संजय पटेल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं क्षेत्र के ग्राम प्रधान मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें