फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्तों में बढ़ी आक्रामकता, 23 दिन में चार लोग हुए शिकार; बच्चों ने डंडा मारकर भगाया

चंदौली के टांडाकला ग्राम सभा में कुत्ते आक्रामक हो गये है। इसके चलते कारण ग्रामीणों में भय का माहौल है। पिछले 23 दिनों में कुत्ते गांव व आसपास के क्षेत्र में चार लोगों को अपना शिकार बना चुके है। हालांकि इस दौरान कुत्तों ने कईयों पर हमला तो किया लेकिन वे लोग बाल-बाल बचे गये है। लोगों ने कुत्तों के बचाव के उपाय किए जाने की मांग प्रशासन से की है। दिसंबर माह में कुत्तों के काटने की घटनाओं में वृद्धि हुई है। हाल ही में, बलमु निषाद, घटवारी मां के सेवादार, और गोलू पांडे के तीन वर्षीय पुत्र लड्डू कोकुत्ते ने काटा है। इसके अलावा सोमवार को रमदत्तपुर के प्रमोद मौर्या को भी एक कुत्ते ने काटा लिया था। मंगलवार को गांव में कुत्ता दिखने पर ग्रामीणों ने लाठी-डंडे लेकर उसे दौड़ाया, जिसके बाद वह कुत्ता गंगा की ओर भाग गया। इस प्रकार की रोजमर्रा की घटनाओं ने लोगों का घर से निकलना मुश्किल कर दिया है। ग्रामीणों ने कुत्तों से बचाव के उपाय किये जाने की मांग की है। टांडा कला के ग्रामीणों ने सरकार और स्थानीय प्रशासन से तत्काल उपाय करने की गुहार लगाई है। ग्रामीणों ने मांग की है कि पशु चिकित्सा विभाग द्वारा इस समस्या पर तुरंत ध्यान दिया जाए और कुत्तों के आतंक को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें