मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के कूड़ा बाजार पुलिस चौकी के समीप कसाब महाल में मंगलवार की रात लोगों ने चोर-चोर का शोर मचाते हुए एक युवक को दौड़ा लिया। जिसके बाद युवक पास के ही गहरे नाले में छिप गया और अंदर सो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे को बाहर बुलाने काफी प्रयास किया । युवक बाहर नहीं आया। बाद में पुलिस के निर्देश पर दो लोग नाले में उतरे, करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद नाले से युवक का बाहर निकाला जा सका। इसके बाद पुलिस युवक को अपने साथ कोतवाली ले गई। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बताया कि कूड़ा बाजार पुलिस चौकी के समीप शालीमार कटरा के समीप एक बाइक चेन से बंधी खड़ी थी । बताया कि एक युवक ने चेन को तोड़ दी और बाइक लेकर जा रहा था । इस बीच लोगों ने चोर-चोर करके हल्ला मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद युवक बाइक छोड़कर नाले में घुसकर छिप गया। बताया कि युवक उसमें सो गया। युवक के नाले में छिपते ही वहां काफी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्र हो गई । सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई । पुलिस ने युवक को बाहर बुलाने का प्रयास किया वह बाहर नहीं आया । इसके बाद पुलिस ने दो युवकों को नाले में उतारा। कड़ी मशक्कत के बाद युवक नाले से बाहर निकलकर आया। इसके बाद पुलिस उसे अपनी गाड़ी में बैठकर कोतवाली ले गई । इस संबंध में मुगलसराय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिंह ने बताया कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं प्रतीत हो रही थी। लोगों के हल्ला मचाने वह नाले में छिप गया था। युवक को बाहर निकालने के बाद उसका मेडिकल कराया गया बाद में उसे छोड़ दिया गया है।