फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजे-बाजे के साथ धूमधाम से हुआ विसर्जन, VIDEO

टांडा कला ग्राम सभा में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर स्थापित मां सरस्वती की प्रतिमा का बुधवार को गाजे-बाजे के साथ विसर्जन किया गया। 'मां श्री सरस्वती पूजा समिति' के तत्वावधान में आयोजित इस पांच दिवसीय महोत्सव में देशभक्ति और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। समिति के नवयुवक सदस्यों द्वारा इस वर्ष तिरंगे के स्वरूप में भव्य पंडाल का निर्माण किया गया था, जो क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बना रहा। पांच दिनों तक चले इस उत्सव में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। बुधवार शाम को गाजे-बाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ माता की विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। गांव और स्थानीय बाजार में भ्रमण के दौरान युवा "जय मां सरस्वती" के उद्घोष के साथ थिरकते नजर आए। सुरक्षा की दृष्टि से मारूफपुर चौकी के यस आई जितेंद्र सिंह अपने हमराहियों के साथ मुस्तैद रहे। उनकी उपस्थिति में शांतिपूर्ण तरीके से शोभायात्रा तालाब पहुंची, जहां विधि-विधान के साथ प्रतिमा का विसर्जन किया गया। पूजा समिति के प्रबंधक डब्बू सिंह ने सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि समिति के सदस्यों और समस्त ग्रामीणों के सामूहिक सहयोग से ही यह पांच दिवसीय अनुष्ठान निर्विघ्न संपन्न हो सका। उन्होंने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन का भी आभार जताया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें