फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात में गिर गया आशियाना, तीन माह बाद भी नहीं ली गई सुध; VIDEO

धानापुर क्षेत्र के नरौली गांव में बीते चार अक्टूबर की रात हुई भारी बारिश में बबलू निषाद का कच्चा घर पूरी तरह ढह गया था। इसके तीन माह बीत जाने के बाद भी पीड़ित परिवार प्रशासनिक सहायता से वंचित है। दुखद स्थिति यह है कि खराब मौसम, ठंड और मच्छरों के बीच परिवार आज भी खुले आसमान के नीचे रहने को विवश है। मकान ढहने के बाद परिवार गांव के काली माता मंदिर के पास अस्थायी रूप से गुजर-बसर कर रहा है। छोटे बच्चों और महिलाओं के साथ खुले में जीवन व्यतीत करना पीड़ितों के लिए बेहद कठिन हो गया है। गिरे घर का मलबा, बिखरा सामान और टूटा हुआ आशियाना प्रशासनिक लापरवाही की कहानी बयां कर रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि घर गिरने की सूचना उसी दिन राजस्व विभाग और तहसील प्रशासन को दे दी गई थी लेकिन तीन महीनों में कोई भी टीम मौके पर नहीं पहुंची है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की उदासीनता पर नाराजगी जताते हुए कहा कि पीड़ित परिवार को तत्काल राहत राशि और मदद मिलनी चाहिए। इस संबंध में उपजिलाधिकारी कुंदन राज कपूर ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं थी। उन्होंने मामले की जांच करवाने और पीड़ित परिवार को शासन की ओर से मदद उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें