फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांदपुर गांव में शोपीस बना कूड़ा निस्तारण केंद्र

चंदौली में सकलडीहा विकासखंड के चांदपुर गांव में आधा अधूरा बना कूड़ा निस्तारण केंद्र शोपीस बना हुआ है। वहीं गांव में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। इसको लेकर ग्रामीणों में रोष है। गांव सभा को स्वच्छ और सुंदर रखने के उद्देश्य से घर-घर शौचालय के साथ सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया जाना है लेकिन बहुत से जगहों पर सामुदायिक शौचालय बंद पड़े हैं। वहीं चांदपुर गांव सभा में आधा अधूरा बना कूड़ा निस्तारण केंद्र शोपीस बना हुआ है। इससे ग्रामीण घरों से निकला कूड़ा सड़कों पर या इधर-उधर फेंक दे रहे हैं। इससे गांव में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। इस संबंध में डीपीआरओ नीरज सिन्हा ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। अगर इस तरह का मामला है तो जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें