फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो रिक्शा चालक वेलफेयर एसोसिएशन के चुनाव में गुड्डू यादव बने विजेता, VIDEO

पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया में ऑटो रिक्शा चालक वेलफेयर एसोसिएशन के नंबर टेकर का चुनाव मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ। इसमें गुड्डू यादव 299 मत पाकर विजेता घोषित हुए। वहीं 296 मत पाकर सुदामा प्रसाद गुप्ता उर्फ मंटू उपविजेता रहे। जीत की घोषणा के बाद ऑटो रिक्शा चालकों ने गुड्डू को फूल मालाओं से लाद दिया और मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई। एसोसिएशन के अध्यक्ष रामजी मिश्र ने बताया कि चुनाव की तैयारियां पहले से चल रही थी। मंगलवार की सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान की शुरूआत हुई। चुनाव में गुड्डू यादव उगता हुआ सूरज चुनाव चिह्न, सुदामा प्रसाद गुप्ता उर्फ मंटू चुनाव चिह्न चश्मा के साथ चुनाव चिह्न झोपड़ी पर धर्मराज भारती और कुर्सी चुनाव चिह्न के साथ रिंकू प्रत्याशी के रूप में रहे। दोपहर तक कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हुआ। इसमें 565 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके बाद मतों की गिनती हुई। इसमें गुड्डू को 299 जबकि सुदामा प्रसाद गुप्ता उर्फ मंटू को 296 मत मिले।इस दौरान चुनाव अधिकारी पुष्पराज भारती, इम्तियाज सेठ, अशोक सोनकर, राज खान, वीरेंद्र पटेल, उत्तम राय, मनन पांडेय और गुलाब यादव आदि शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें