फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिस माल को खराब बताकर किया गया सील, व्यापारी ने उसे बाजार में बेच दिया; VIDEO

जिले में अजीबो गरीब मामला सामने आया था। खाद्य सुरक्षा विभाग ने जिस अनाज को खाने योग्य न होने की बात कह कर सील कर दिया। उसी अनाज को व्यापारी ने विभाग के ही अधिकारी और कर्मचारी के मिली भगत से बाजार में बेच दिया। अधिकारी और व्यापारी के बीच हुई बातचीत का आडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ तब पूरा मामला खुला। मामला संज्ञान में आने के बाद विभाग की ओर से व्यापारी के खिलाफ सीज माल को बेचने के आरोप में चकिया कोतवाली में तहरीर दी गई है । वहीं विभाग के सहायक आयुक्त की ओर से आरोपी खाद्य सुरक्षा अधिकारी और एक कर्मचारी के विरुद्ध रिपोर्ट बनाकर शासन को भेज दी है।दीपावली पर्व पर चकिया स्थित एक किराना स्टोर से सूजी और मैदा का सैंपल लिया गया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें