फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर तड़प रहे भाजपा नेता के चाचा को सपा के पूर्व विधायक ने पहुंचाया अस्पताल, VIDEO

कमालपुर कस्बा में देर रात अज्ञात वाहन ने भाजपा नेता हरिवंश उपाध्याय के चाचा देवशरण उपाध्याय को धक्का मार दिया, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनसे साथ मौजूद एक अन्य बाइक सवार युवक को चोट आई। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी बीच वहां से गुजर रहे सपा के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू वाहन रोककर नीचे उतरे और तत्काल दोनों घायलों को अपने वाहन से निजी अस्पताल पहुंचाया, ताकि उनकी जान बचाई जा सके। दरअसल कमालपुर कस्बा निवासी देवशरण उपाध्याय 70 वर्ष पैदल ही कहीं जा रहे थे, तभी कस्बे में इंडियन पेट्रोल पम्प के पास से गुजर रहे वाहनों के काफिले में शामिल तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल होकर छटपटाने लगे। इस घटना में मुगलसराय से अपने गांव बहेरी जा रहे बाइक मैकेनिक मिथिलेश राम 32 वर्ष भी घायल हो गए। मौके पर जुटे लोगों ने घायल वृद्ध की पहचान भाजपा नेता हरिवंश उपाध्याय के चाचा के रूप में की। इसी बीच वहां पहुंचे पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने अपने वाहन को रोका और घायल वृद्ध देवशरण उपाध्याय व बाइक मैकेनिक मिथिलेश राम को बिना किसी विलंब के अपने निजी वाहन से अस्पताल पहुंचा, जहां उनका दवा-ईलाज कराया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें