फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जिले में पहली बार सिक्स लेन के किनारे लगाए जा रहे नक्काशीदार पत्थर, राजस्थान के 30 कारीगर कर रहे तैयार

पड़ाव से गोधना तक बन रहे सिक्स लेन के किनारे जिले में पहली बार नक्काशीदार पत्थर लगाए जा रहे हैं। राजस्थान से आए 30 कारीगर इसको संवारने में जुटे हुए हैं। पड़ाव से चंदासी तक सिक्स लेन का कार्य लगभग पूरा हो गया है। यहां सड़क के किनारे नक्काशीदार पत्थर लगने सिक्स लेन की खूबसूरती में चार चांद लग रहे हैं। पत्थर लगने के बाद इसकी पॉलिश भी कराई जाएगी। पड़ाव से गोधना तक की 15 किलोमीटर की मुख्य सड़क को 328.28 करोड़ से बनवाया जा रहा है। 2021 में शुरू हुए सिक्स लेन कार्य पड़ाव से पीडीडीयू नगर तक लगभग पूरा हो गया है। वहीं नगर में इस समय खोदाई का काम चल रहा है। वहीं पड़ाव से दुलहीपुर तक बनी सिक्स लेन की सड़क के किनारे अब नक्काशीदार पत्थर लगाए जा रहे हैं। पत्थरों को लगाने के लिए राजस्थान से 30 कारीगरों को बुलाया गया है। जिनकी बारीक कारीगिरी से पत्थरों में निखार आ रहा है। अभी तक पड़ाव से दुलहीपुर तक सिक्स लेन के दोनो किनारे पर ये पत्थर लगाए गए हैं। इसे गोधना तक लगाए जाने की योजना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें