चंदौली जिले के गड़ई नदी की समय से और मानक के अनुरूप खुदाई कराने की मांग को लेकर शनिवार को पूर्व सांसद रामकिशुन के नेतृत्व में क्षेत्रीय किसानों ने शिवनाथपुर से पांडेयपुर तक पदयात्रा निकाली। किसानों ने नायब तहसीलदार आशुतोष राय को पत्र सौंपते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो किसान आंदोलन करने को बाध्य होंगे।