फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पचोखर में किसानों ने सर्वे टीम लौटाई, बोले- पहले वार्ता, फिर होगा सर्वे; VIDEO

विंध्य एक्सप्रेसवे परियोजना के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में चल रहा किसानों का अनिश्चितकालीन धरना बृहस्पतिवार को 18वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान पचोखर गांव पहुंचे सर्वे दल का किसानों ने विरोध करते हुए उसे बैरंग वापस लौटा दिया। किसानों ने स्पष्ट कहा कि जब तक यूपीडा, जिला प्रशासन और किसानों के बीच औपचारिक वार्ता नहीं होती, तब तक किसी भी प्रकार का सर्वे या भूमि अधिग्रहण संबंधी कार्य गांव में नहीं होने दिया जाएगा। संयुक्त किसान मोर्चा एवं भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिलाध्यक्ष सतीश सिंह चौहान ने बताया कि पचोखर गांव में बड़ी संख्या में किसानों ने एकजुट होकर सर्वे टीम का शांतिपूर्ण विरोध किया। इसके बाद उपजिलाधिकारी राजीव मोहन सक्सेना ने मौके पर चौपाल आयोजित कर पचोखर, शिवनाथपुर और चंदाइत गांव के किसानों से बातचीत की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें