बलुआ थाना क्षेत्र के पूरा कैथी गांव निवासी एक दंपती ने पारिवारिक विवाद और कथित उत्पीड़न से परेशान होकर न्याय न मिलने पर आत्महत्या की चेतावनी दी है। फिलहाल दंपती टांडाकला क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर अपनी व्यथा साझा कर रहा है, जिससे इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है।