फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों ने निकाली तिरंगा यात्रा, डॉ.केएन पांडेय ने दिखाई हरी झंडी; VIDEO

कारगिल विजय दिवस के मौके पर पूर्व सैनिकों ने रविवार को नगर में अलीनगर से सुभाष पार्क तक तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा के दौरान खूब देशभक्ति के नारे लगाए। वहीं कारगिल में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। शहीदों को नमन करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए समर्पित रहने का संकल्प लिया गया। पूर्व सैनिक सेवा परिषद की ओर से रविवार की दोपहर में अलीनगर से तिरंगा यात्रा की शुरूआत हुई। मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश दिव्यांग प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. उत्तम ओझा और पूर्व सैनिक सेवा परिषद काशी प्रांत के संगठन मंत्री डॉ. केएन पांडेय ने हरि झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा को रवाना किया। इस दौरान डॉ. केएन पांडेय ने कहा कि कारगिल विजय दिवस पूरे देश के लिए गर्व और सम्मान का दिन है। उन्होंने बताया कि वर्ष 1999 में पाकिस्तान ने कारगिल-द्रास सेक्टर में घुसपैठ की थी, लेकिन भारतीय सेना के वीर जवानों ने कठिन परिस्थितियों में अदम्य साहस का परिचय देते हुए दुश्मनों को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया। इस युद्ध में शहीद हुए सैनिकों का बलिदान सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा। यात्रा में सदानंद दुबे, संजय पांडेय, डीसी तिवारी, अनिल ओझा, कैप्टन विनोद कुमार उपाध्याय, कैप्टन बाल शरण, सरजीत मिश्रा, संतोष तिवारी रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें