चंदौली जिले के नौगढ़ क्षेत्र में आजादी के 79 साल बाद भी ग्रामीणों को बिजली जैसी बुनियादी सुविधा के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। चिकनी ग्राम पंचायत के ओरवाटांड़ पुरवा में रहने वाले करीब 40-50 खरवार परिवार आज भी विद्युत सुविधा से वंचित हैं। ग्रामीण वर्ष 2021 से गांव में विद्युतीकरण कराने की मांग को लेकर अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं। करीब 15 दिन पहले बिजली विभाग की ओर से गांव में विद्युतीकरण के लिए लगभग 50 खंभे गिराए जाने के बाद ग्रामीणों में अपने घर रोशन होने की उम्मीद जगी थी, लेकिन वन विभाग की आपत्ति के बाद काम फिर रुक गया।