फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमौली में रोड निर्माण से नाली क्षतिग्रस्त, जेई-ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप ;video

चंदौली जिले के चहनिया क्षेत्र के रमौली गांव में सड़क निर्माण के दौरान सिंचाई नाली क्षतिग्रस्त होने से आक्रोशित किसानों ने मंगलवार सुबह प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि लोक निर्माण विभाग के जेई और ठेकेदार की लापरवाही के कारण धान की रोपाई बाधित हो रही है। चहनिया वाया धानापुर मुख्य मार्ग से रमौली-हिमनापुर-बिशनपुरा संपर्क मार्ग का निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया जा रहा है। निर्माण के दौरान भूपौली मुख्य नहर से निकली बेलवानी-चहनिया माइनर की कुलावा नंबर तीन से जुड़ी नाली पूरी तरह सड़क में आकर क्षतिग्रस्त हो गई। यह नाली रमौली गांव के सैकड़ों एकड़ खेतों की सिंचाई का मुख्य स्रोत है। धान की रोपाई का समय होने के बाद भी नाली न बनने से किसान परेशान हैं।किसानों ने बताया कि उन्होंने जेई और ठेकेदार से नाली के पुनर्निर्माण की मांग की थी। जेई अशोक गौड़ ने नाली जल्द बनवाने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक कोई कार्य नहीं हुआ। इसी से नाराज होकर किसानों ने प्रदर्शन किया।गांव के किसान अशोक यादव ने कहा कि इस नाली का निर्माण सिंचाई विभाग द्वारा कराया गया था और इससे पूरे गांव की खेती होती है। उन्होंने पी डब्लू डी से रोपाई से पहले नाली निर्माण की मांग की। किसान संजय मौर्य ने बताया कि पूर्व में इस नाली का निर्माण जिला पंचायत द्वारा कराया गया था, जिसे सड़क चौड़ीकरण में समाप्त कर दिया गया। यह किसानों के साथ अन्याय है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द नाली नहीं बनी तो वे जिलाधिकारी से शिकायत करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें