फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला गंगा समिति ने प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित, VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 31 Jan 2026 08:20 PM IST

जिला गंगा समिति चंदौली की ओर से शनिवार को जिलास्तरीय आयोजन पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के नगर पालिका इंटर कॉलेज में किया गया। जिला परियोजना अधिकारी दर्शन निषाद की अध्यक्षता और जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार द्वारा पूर्व के प्रतिभागी बच्चे और विद्यालयी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्टता प्रदर्शन करने वाले छात्र एवं छात्राओं को मेडल दिया गया। बच्चों में पर्यावरण संरक्षण, गंगा नदी स्वच्छता महा अभियान जागरूकता एवं जलीय जीव संरक्षण को लेकर काफी उत्साहित दिखे। जिला परियोजना अधिकारी दर्शन निषाद ने जिले टॉपर यू.पी बोर्ड चंदौली में प्रथम स्थान आयी छात्रा नगर पालिका इंटर कॉलेज की शिवानी प्रजापति को मेडल पांच सौ नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया और प्रधानमंत्री मोदी जी के साथ बिताए पल एवं परेड 2026 का मंचन एवं लाल किला तथा राजपथ झांकी के बारे में विस्तृत जानकारी दी, सभी लोगों नें जिला गंगा समिति चंदौली के कार्यों की सराहना किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें