चंदौली के चकिया ब्लॉक संसाधन केंद्र पर सोमवार को विशिष्ट छात्र-छात्राओं के लिए खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ शिक्षक संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समेकित शिक्षा के अंतर्गत विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों के लिए एकेडमिक स्पोर्ट्स एवं कल्चरल मीट कार्यक्रम के तहत तहसील स्तरीय दिव्यांग बच्चों ने प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस आयोजन में विकास खंड चकिया एवं शहाबगंज के विभिन्न प्रकार के दिव्यांग बच्चों ने प्रतिभाग किया । खेल प्रतियोगिता में कुर्सी दौड़ रस्सा कसी सुलेख, आलेख चित्रकला गणित और छूकर पहचानो सहित अन्य तरीकों की प्रतियोगिता हुई। इस अवसर पर शिक्षक संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता व्यायाम शिक्षक विवेकानंद दुबे, मंत्री बाबूलाल, राजेश पटेल स्पेशल एजुकेटर दिनेश मिश्रा मनोज सिंह गुड्डू भार्गव अखिलेश वासुदेव शर्मा विष्णु प्रसाद सहित तमाम छात्र-छात्राएं उपस्थित रही।