चंदाैली के धानापुर कस्बा स्थित श्रीश्री बाबा वीर बउरहवा के दो दिवसीय वार्षिक श्रृंगार उत्सव पर गुरु0वार की सुबह से ही श्रद्धालु दर्शन पूजन के लिए आने लगे। सुबह आठ बजे से 4 बजे तक रामायण पाठ के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों भक्त ने प्रसाद ग्रहण किया। रात में बिरहा दंगल का आयोजन लोकगीत गायक सुधीर यादव मोहनिया व गायिका ज्योति यादव प्रतापगढ़ ने लोगों को खूब रसपान कराया। श्रृंगार उत्सव के लिए बाबा केंद्र सहित पूरा परिसर फूल मालाओं से सजाया गया था। भदोही सांसद डॉ.विनोद बिंद व सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने बाबा का दर्शन पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उत्सव में सुबह से ही क्षेत्र के विभिन्न गांव से लोग बाबा के आस्ताने पर दर्शन पूजन करने के लिए लाइन में लगे हुए थे। दर्शन पूजन करने वालों में मुख्य रूप से आचार्य रमेश द्विवेदी, अशोक सिंह, सुनील पांडेय, सुदर्शन सिंह, गोपाल बिंद, अजीत उर्फ पाले खान, जितेंद्र, नंदा यादव, संजय यादव, संचालन रामधनी यादव ने किया।