रामनगर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन की ओर से सोमवार को गोधना स्थित एक होटल के सभागार में 'पूर्वांचल के समग्र औद्योगिक विकास : संभावनाएं, चुनौतियां एवं समाधान' विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा, जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग और एसोसिएशन के संरक्षक आर.के. चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लाभार्थियों को सम्मानित करने के साथ ही उन्हें चेक भी वितरित किए गए।