फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महुवर कला गांव के पास क्षतिग्रस्त पुलिया दे रही दुर्घटना को दावत, VIDEO

चहनियां विकास खंड के टांडाकला क्षेत्र में महुवर कला गांव के पास सिंचाई विभाग की नहर पर बनी पुलिया कई महीनों से जर्जर अवस्था में है, जो दुर्घटना को न्योता दे रही है। पुलिया के दोनों ओर की दीवारें पूरी तरह से ढह चुकी हैं, जिससे यह मार्ग राहगीरों और वाहन चालकों के लिए बेहद खतरनाक बन गया है। यह पुलिया टांडाकला, सोनबरसा, मठिया, सरफुद्दीनपुर, चकरा, पुरा गणेश, पुरा विजई, जुड़ा और हर्धन जैसे दर्जनों गांवों को चहनियां और बलुआ बाज़ार से जोड़ती है। इस रास्ते से प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में छोटे-बड़े वाहनों, व्यापारियों और आम लोगों के साथ-साथ छात्र-छात्राओं का भी आना-जाना लगा रहता है। पुलिया के किनारे की सुरक्षा दीवारें गिर जाने से रात या ख़राब मौसम में कोई भी बड़ी गाड़ी या राहगीर संतुलन खोकर नहर में गिर सकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें